Followers

Saturday, August 31, 2019

क्षमा

क्षमा वीरों का भूषण है
क्षमा ही बडप्पन है
क्षमा प्रेम का दीप जलाती है
क्षमा संबंधों की मिठास बढ़ाती है

दिल को यदि ठेस पहुंची हो तो
रूठने का पूरा है तुमको हक
पर समझौता दिलों का कर देना
पलने देना न उसमें कोई शक

गलती किसी से भी हो सकती है
चाहे छोटा हो या बड़ा
नजरअन्दाज कर देना सभी 
जिंदगी जीने का है ये फलसफा 

शिकायत हो कोई तो उसे बयान कर देना
रिश्तों की गरिमा को सम्मान दे देना
दिल पर कोई बोझ न रखना
माफी माँग लेना या माफ कर देना

क्यूँ की क्षमा वीरों का भूषण है
क्षमा ही बड़प्पन है
क्षमा प्रेम का दीप जलाती है
क्षमा संबंधों की मिठास बढ़ाती है

अलका डांगी

Monday, August 26, 2019

पर्युषण

संतों का कर लो समागम
कि आया है पर्व पर्युषण
धर्म की कोरी बातें हुईं बहुत
अब कर लो तन - मन - धन समर्पण
कि आया है पर्व पर्युषण

राग - द्वेष से ऊपर उठना है
तप - ध्यान भी दिल से करना है
वीर - वाणी कर लो अर्जन
कि आया है पर्व पर्युषण

संसार में ही न उलझे रहना
आगम का भी सार है समझना
अंतरात्मा का कर लो दर्शन
कि आया है पर्व पर्युषण

संयम के पथ पर चले हर ज़न
छोड़ कर राग - द्वेष और कर्मों का बंधन
सरल हो जाए सबका अंतर्मन
कि आया है पर्व पर्युषण

भवोभव  से मुक्ति मिल जाए
प्रभु - वाणी आत्मसात कर जाए
छु ले प्रभुजी के चरण
कि आया है पर्व पर्युषण

अलका डांगी

Monday, August 12, 2019

तारीफ़

एक वक़्त था जब
तारीफ के लिए तरसते थे
हर लफ्ज़ तारीफ का सुनकर
हम और निखरते थे
अब तारीफ से डर लगता है
जाने क्यूँ तारीफ का हर शब्द अखरता है

तारीफ का एक अंदाज होता है
सच्चे दिल से करे तो
अपनेपन और खुशी का एहसास होता है
हर उम्र में रहती है इसकी चाहत
बढ़ाती है सबकी निगाह में इज़्ज़त

तारीफ तो हौसला अफजाई है
किसी के मेहनत की कमाई है
काबिल लगे तो जरूर व्यक्त कीजिए
पर झूठी तारीफ कर खुशामदी न कीजिए

तारीफ कार्य की शान बढ़ाती है
हर व्यक्ती को सम्मान दिलाती है
बेवजह इसकी महत्ता कम न हो जाए 

बेशक! जहाँ , जितनी , जिसको जरूरत है उतनी जरूर पा जाए 

आखिर तारीफ की भी तो अपनी मर्यादा होती है        

किसी व्यक्ति का प्रोत्साहन और कार्य की प्रशंसा इसमें निहित होती है                                                

इसका गौरव बरकरार रहेगा तब तक 

जब तक ये स्वार्थ से नहीं, प्रेम और दरियादिली से जुड़ किसीके हित में होती है 

अलका डांगी

Tuesday, August 6, 2019

मेरा देश - मेरा अभिमान

मेरे देश की है अलग पहचान
कोई सानी नहीं पुरी दुनिया में इसके समान
संस्कृति के खजाने से भरपुर
जैसे चमकता है हमारा कोहिनूर
भाँति - भाँति के लोग यहाँ
भिन्न - भिन्न है सबकी भाषा
अपना अपना परिवेश है
अंदाज है सबका हटके जरा सा
क्रिसमस, पोंगल, ईद या हो बैसाखी
हर इंसान उत्साह से मनाता यहाँ
होली, दिवाली और राखी
यहाँ की मिट्टी में मिला है
प्रेम, अपनत्व और भाईचारा
चाहे कोई जाति या मजहब
मुसीबत में बनते इक दूजे का सहारा
हर व्यक्ति अपनी जड़ों से जुड़ा है
देश, दुनिया में कहीं भी हो ठिकाना
नाज़ है हमें इसके अद्भुत सौंदर्य पर
इसकी छवि से मुग्ध है सारा ज़मानाा !! 

अलका डांगी