Followers

Tuesday, April 15, 2025

दीदी कहूँ या छोटी माँ चाहिए कहना 
परिवार का हो तुम ऐसा अमूल्य गहना 
छोटी उम्र बड़ी जिम्मेदारियाँ 
कैसे निभाती गई तुम हमेशा बहना 

सहनशीलता की मूर्त बनकर 
हर चुनौती को मात देकर 
सुख-दुख में अपनों की ढाल बनकर 
सदा अटल खड़ी थी तुम बहना 

सरल मन सीधी बात 
ईमानदारी और सच्चाई का चोला सदा पहना 
अपनी महत्वाकांक्षा और सपने छोड़ 
निःस्वार्थ भाव से कैसे परिवार में तुम ढलती गई बहना 

चिंता और परवाह सब की बराबर 
मन में सबके लिए दया और करुणा 
धर्म और आध्यात्मिक जीवन अपनाकर 
कैसे तप त्याग में समर्पित होती गई तुम बहना 

तुम्हारे पुण्योदय का फूल खिला है 
वर्षीतप का आभूषण जो तुमने झेला 
हर्ष उल्लास की  ये मंगल बेला 
पूरे परिवार का तुम्हारे आँगन में लगा है जैसे मेला
तुम्हारे त्याग और समर्पण की देन कहें इसे 
या भगवान का आशिर्वाद है ये बहना 

हम सब की दुआओं में सदैव रहना 
खुशियाँ कदम चूमे सारे जहाँ की 
हँसता मुस्कराता फलता-फूलता रहे तुम्हारा घर अंगना 
चाहे तप करो या कोई भी कार्य 
प्रगति पथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहना 
ओ बहना दीदी कहूँ या छोटी माँ चाहिए कहना 
अपना प्रेम सब पर यूँ ही बनाए रखना 

अलका डांगी 




 



Thursday, April 10, 2025

मेरे  प्रभु महावीर  !

मेरे तन-मन में बसे महावीर 
मेरे रग-रग में  बसे महावीर 
सच्चे धर्म की राह दिखाने वाले 
आत्मा की पहचान कराने वाले 
उपकारी प्रभु के ऋणी हैं 
जिनने प्रकाश देकर दूर किया तिमिर 
अहिंसा का प्रचार बढ़ाने वाले
अनेकांतवाद का रहस्य समझाने वाले
केवलज्ञानी प्रभु ने ज्ञान कराया
कि आत्मा शास्वत और नश्वर है शरीर
अब उनकी वाणी को आत्मसात करना है 
परमात्मा का दर्शन साक्षात करना है 
तन-मन-धन से प्रभु भक्ति में होकर तल्लीन 
धर के संयम और धीर 
मेरे तन-मन में बसे महावीर 
मेरे रग-रग में बसे महावीर 

अलका डांगी