जो कि सदा हमारे आसपास होता है
सोई उम्मीद जग जाती है
खोई हुई मुस्कुराहट लौट आती है
जब जब उसके होने का एहसास होता है
मुश्किल वक्त में ऐसा कोई शख्स खास होता है
वह हिम्मत बन कर आता है
आस भरी दवा दे जाता है
खुशनुमा माहौल कर जाता है
जब जब मन उदास होता है
मुश्किल वक्त में ऐसा कोई शख्स खास होता है
निस्वार्थ सेवा और समर्पण सा मित्र होता है
प्रेम और करुणा से भरा हुआ अद्भुत चित्र होता है
प्रशंसा और श्रेय से कोसों दूर होता है
मानवता से सराबोर , और नहीं कोई उसे सरोकार होता है
मदद करने के लिए तत्पर बस हर वक्त यही प्रयास होता है
मुश्किल वक्त में ऐसा कोई शख्स खास होता है |
अलका डांगी
No comments:
Post a Comment