देश और समाज की उन्नति के लिए
हर राह पर अनवरत प्रगति के लिए
नई तकनीक नई सोच में ढलना जरूरी है
समय के साथ बदलना जरूरी है.!
हर एक पीढ़ी के नजरियों को तवज्जो देने के लिए
किसी के ज़ज्बात और हालात के पीछे की वज़ह समझने के लिए
रिश्तों की गरिमा और नजाकत बरकरार रखने के लिए
उम्र के हर मोड़ पर साथ चलना जरूरी है
समय के साथ बदलना जरूरी है.!
अपनी मेहनत और मशक्कत से हासिल सफलता कायम रखने के लिए
मुश्किल घड़ी में संभलने और आगे बढ़ने के लिए
कभी अपने तो कभी अपनों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए
त्याग और समर्पण भी जरूरी है
समय के साथ बदलना जरूरी है !
मानव जन्म को सफल और सार्थक बनाने के लिए
जरूरत मन्द को मदद का हाथ बढ़ाने और सहारा बनने के लिए
दूसरों के जीवन में खुशियाँ और बहार भरने के लिए
करुणा-वात्सल्य से भरा सरल मन होना जरूरी है
समय के साथ बदलना जरूरी है.!
अलका डांगी
No comments:
Post a Comment