आज कलम उठाई तो पतिदेव पर कविता बनाई... 😀
उनपर भी कविता लिखूँ कभी
ये थी उनकी फर्माइश
पर वो तो स्वयं भगवान की अद्भुत रचना है 😀
ये तो उनको ही समझना है
फिर भी उनके बारे में लिखकर करती हूँ पूरी उनकी ये ख्वाहिश
सीधे - सरल (उतने भी नहीं 😉)
हैं दिल के नेक
नाम है जिनका विवेक
हँसना, हंसाना, जिंदादिली है उनकी पहचान
मस्ती मज़ाक से जुड़ी है उनकी हस्ती, बहुत विरले हैं उनके समान
माता पिता उनके भगवान हैं
पूरे परिवार में बसी है उनकी जान
मित्रों के बिना अधूरा उनका जीवन
इन सभी की खुशी में खुश रहता उनका मन
मेहनत और लगन से अपनी पहचान आप बनाई
परिवार और मित्रों में अपनी शान बढ़ाई
देव, गुरु, धर्म में रखते श्रद्धा अपार
जिनके आशीर्वाद से खुलते गए कामयाबी के हर द्वार
आप सदा यूँ ही मुस्काते रहें
सभी के जीवन में हँसी बिखराते रहें
आपके जन्मदिन पर स्वस्थ और सफल जीवन की शुभकामना करते हैं
खुशियाँ सदैव आपके कदम चूमें
यही चाह रखते हैं... 🙏🙏😀
❤️अलका डाँगी❤️
No comments:
Post a Comment