Followers

Monday, April 8, 2024

स्वस्थ जीवन

स्वस्थ जीवन. !!

कभी intermittent तो कभी keto फास्टिंग 
कभी diet plan तो कभी calories counting
health के लिए सब कुछ apply और try करते हैं 
कभी protein  bar तो कभी protein powder 
विदेशी खाद्य पदार्थ और जीवन शैली 
healthy रहने के लिए superfood हमें आकर्षित करते हैं कभी सब कुछ आजमा कर भी हार जाते हैं 
तो कभी superfit and Healthy का खिताब हासिल करते हैं 
फिर भी खुश नहीं  , हर दिन weighing scale पर चढ़ते हैं 
लाखों advise देते हैं लाखों follow करते हैं 
और फिर भी anxiety और depression में जीते हैं 

पर स्वस्थ जीवन की यह भी एक पहचान  --

अपनी संस्कृति ,  मौसम और तासीर अनुकूल सादगी भरा खान-पान 
स्वयं से प्रेम और सभी का सम्मान 
सूर्य नमस्कार , योग , आसन और ध्यान 
समय पर सोना , समय पर उठना , नियमित चलना
व्रत उपवास करना ,  पाना धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान 
हँसना - मुस्कुराना , खुशियाँ लुटाना 
तन - मन में ताजगी भर जीवन बना देता आसान
स्वस्थ जीवन की होती यह भी एक पहचान 
हमारे यहां स्वस्थ रहने का अलग है अंदाज 
जिसे अपना रहे कई विदेशी भी आज 
पर हम भीड़ में कहीं खो गए हैं 
health के नाम पर अपनी विरासत से दूर हो गए हैं 
दादी नानी के नुस्खे किताबों में सीमित हो गए हैं 
healthy रहने के लिए अब ये भी try करना होगा 
अपना देश अपनी जीवन-शैली को फिर से दैनिक क्रम में शामिल करना होगा 
अपनी स्वस्थ जीवन-शैली से आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करना होगा 

अलका डांगी 




No comments: