Followers

Wednesday, February 25, 2026

परम सत्य. !!


परम सत्य  !

समय भी लेता है कैसी ये करवट 
जिन के लिए करते जीवन भर मशक्कत 
हर वक्त उन्हीं के दिल में रहती अपनों से शिकायत 
ऐसे बेचैन मन की हजारों चाहत 
खुशी सर्वोत्तम , पद उच्चतम , शीघ्र बरकत 
ईर्ष्या , जलन और तुलना में 
कुंठित मन करता रहता सबको आहत 
बेबस लाचार बनकर औरों की नजरों में पाना चाहता इज्जत 
राजनीति के दाँव -पेंच से करना चाहता हुकूमत 
अच्छे - बुरे का भान नहीं, कर रहा कैसी हरकत 
अपना स्वार्थ सद्धता जहाँ , करता रहा सदा वहीं खिदमत 
दो रूप , दो रंग , दोगलापन - आखिर कहाँ तक 
आधा सच,  आधा झूठ , माया - कपट 
खोखली बातों का कर रहा सिर्फ जमघट 
अन्तर्मन कैसे देता है इन सब की इजाजत 
दूसरों के दोष देखते और दिखाते भूल रहा है कि 
हम भी हो सकते हैं  कभी गलत 
प्रेम की बातें बहुत करते हैं पर खुद फैला रहे धीमा ज़हर  और नफरत 
क्या मिसाल कायम होगी जब मिट रही सच्चाई और ईमानदारी की हसरत
शान्ति और सुकून का नहीं ये पथ 
समय रहते समझ लेना हे मानव  !
शिकायत नहीं अपितु स्वीकृति और संतुष्टि से ही मिलता है अपनत्व 
सरलता और सहजता से ही हासिल हो सकता है सम्यगत्व
कि आत्म दर्शन ही है इस जीवन का आखिरी और परम सत्य 
अलका डांगी 




No comments: