Followers

Friday, January 29, 2021

अपने फैसले. !

अपने फैसले स्वयं लोगे
तभी दूसरों पर निर्भर कम रहोगे 
जब अपने आप को समझोगे
तो जीवन में तरक्की भी करोगे 

सलाह - मशवरा ले भी लोगे 
फिर भी अंतिम निर्णय तो स्वत: करोगे 
खुद पर विश्वास रखोगे 
तो सही दिशा भी चुन लोगे 

गलती करोगे तो स्वीकार करने का हौसला भी रखोगे 
दूसरों को दोष देकर अपनी कमियों को तो नहीं ढंकोगे
हारोगे - जीतोगे, जब गिरोगे तब उठना भी सीख लोगे 
फिर से एक नयी शुरुवात तो करोगे 

मुश्किल घड़ी में किसी के आसरे तो नहीं रहोगे 
तब ही अपने किए फैसलों पर सदा नाज़ करोगे 
अपने जीवन में हर पल  संतुष्ट रहोगे 
तब ही दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भर सकोगे! 

अलका डांगी 





No comments: