Followers

Saturday, July 11, 2020

रिश्ते की गरिमा

वो कहते हैं कि हम किसी का दिल नहीं रखते
पर वो कहाँ अब तक हमारे दिल को समझते 
माना कि वो बड़े दिल वाले हैं पर रिश्ते तो हमने भी बखूबी संभाले हैं
वो रिश्ते निभाने के लिए अपनों को दाँव पर रखते हैं 
हम अपनों और रिश्तों की मर्यादा के भँवर में फंसते हैं 
उनका तरीका अलग है, हमे मंजूर है 
पर हम भी कभी अपने तरीके से जी लेते हैं तो इसमें हमारा क्या कसूर है.?
उन्होंने अपने रिश्तों - नातों को निभाकर खूब नाम कमाया 
पर हमने जब भी चाहा सदा उन्हें दूर पाया 
वो हर वक़्त गलत है ऐसा भी हम नहीं कहते 
न उनसे बड़ा बनने की चाहत ही रखते 
पर रिश्ते - नाते निभाते निभाते 
काश  हमारे रिश्ते की गरिमा वो भी कभी समझते 

अलका डांगी 



No comments: