Followers

Monday, September 27, 2021

मेरी नन्ही परी

मेरी नन्ही सी परी , देखो कैसी बड़ी हुई जा रही है 
मानो कल की ही बात हो 
रोती  , चीखती, कभी जिद्द पर चढ़ जाती 
जाने कैसे सारी अदाएं ही बदलती जा रही है 

पढ़ाई से थोड़ी कतराती, कभी जी चुराती 
Creativity में कमाल कर जाती 
कभी youtuber बन जाती 
कभी artist बन जलवा दिखती 
इस digital era में सबकी गुरु बन जाती 
नित नए शौक अपनाकर अपनी चंचलता से 
सबके दिलों पर राज करती जा रहीं हैं 
मेरी नन्ही सी परी , देखो कैसे बड़ी होती जा रही है 

दोस्तों की दोस्त, परिवार की जान 
यूँही हँसती खिलखिलाती रहे सदा 
जितनी अच्छी है दिल से 
वैसे ही आगे बढ़ती रहे यही है दिल से दुआ 
अपने हर जन्मदिन के साथ ही नए सपनों और नई उमंगों  को साकार करने जा रही है 
मेरी नन्ही सी परी देखो कैसे बड़ी होती जा रही है |

With lots of love 
   माँ 

 






No comments: