आस्था और विश्वास. !!
मन में भी है अटल विश्वास
वो सुन रहे हैं सभी की प्रार्थना औऱ पूरी होगी एक दिन भक्तों की अरदास
चाहे प्रलय हो या हो विकट परिस्थितियों का आभास
हारकर छोड़ेंगे नहीं कोई भी प्रयास ।
इश्वर के दूत सदा खड़े हमारे आस-पास
नित नए रूप बदल कर बढ़ा रहें मदद का हाथ
जहाँ नेकी, सच्चाई और करुणा का वास
अदृश्य सही , महसूस हो जाता है उनके होने का एहसास
चिंता और गम ना शाश्वत है, न कोई संकट अविनाश
सच्ची आस्था ही हमारी ताकत है और यही हमारा विश्वास
जिस दिन प्रभु - नाम से जुड़ जाएगी हमारी हर एक श्वास
चित्त प्रसन्न हो जाएगा, मिल जाएगा आत्मिक - सुख में रास
अलका डांगी