युवा !
युवा हो तुम
gen Z कहलाते हो
हर नई technology अपनाते हो
online और work from home का culture समझाते हो
millennials से मेल खाते हो
फिर भी कइयों को कम समझ आते हो
ऐसा अनोखा ज़ज्बा हो तुम
युवा हो तुम
multicuisine से भले लगाव है
घर के खाने के भी उतनी ही चाह है
fitness routine और diet plan से चलते हो
अपनी health के लिए भी सजग रहते हो
अपनी अलग दुनिया में भले जीते हो तुम
संस्कृति की जड़ों को फिर भी सींचते हो तुम
युवा हो तुम
practical और rational thinking है तुम्हारी
परिवार और समाज के प्रति फिर भी समझते हो अपनी जिम्मेदारी
दुनिया explore करने अकेले चल पड़ते हो
social networking से सबसे जुड़े रहते हो
update रहकर देश और समाज को modernisation का महत्व समझाते हो तुम
शिक्षा ही नहीं हर field में champion रहना चाहते हो तुम
युवा हो तुम
धर्म-अध्यात्म और विज्ञान को जोड़कर समझते हो
अंधश्रद्धा और अंधविश्वास नहीं अपनी समझ की दृष्टि से देखते हो
ऊँच-नीच का भेद मिटाकर हर field में समानता की मिसाल पेश करते हो
show-off छोडकर सादगी से रहना पसंद करते हो
बिना किसी गुरूर के मस्तमौला जीवन जीते हो तुम
हमें नाज़ है ऐसी विरल पीढ़ी हो तुम
युवा हो तुम
अलका डांगी